Monday, October 19th, 2026

Mi Watch Revolve पर 3,000 का डिस्काउंट

मुंबई

 चीन की कंपनी Xiaomi ने अपनी स्मार्टवॉच Mi Watch Revolve की कीमत में कटौती कर दी है। इस वॉच को पिछले साल लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इस स्मार्टवॉच की कीमत 10,999 रुपये थी। लेकिन अब इसकी कीमत को 3,000 रुपये कम कर दिया गया है। इस वॉच में कई खास फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 10 स्पोर्ट मोड्स भी मौजूद हैं। इनमें रनिंग, साइकलिंग, आउटडोर और वॉकिंग जैसी एक्टिविटी शामिल हैं। साथ ही इस स्मार्टवॉच में दमदार बैटरी भी उपलब्ध कराई गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।


Mi Watch Revolve की कीमत: इस स्मार्टवॉच की कीमत लॉन्च के समय 10,999 रुपये थी। अब एक लिमिटेड ऑफर के तहत इस स्मार्टवॉच को 3,000 रुपये की कटौती पर उपलब्ध कराया गया है। अब इसकी कीमत 7,999 रुपये हो गई है। नई कीमत में इस स्मार्टवॉच को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकता है। इसे क्रोम सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

Mi Watch Revolve के फीचर्स: इस वॉच में कई खास फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 10 स्पोर्ट मोड्स भी मौजूद हैं। इनमें निंग, साइकलिंग, आउटडोर, हॉकिंग, ट्रेडमिल, स्पिनिंग, वॉकिंग, एक्सरसाइज, पूल और स्विमिंग जैसी एक्टिविटी शामिल हैं। यह 5ATM रेटेड वॉटर रजिस्टेंस से लैस है। इसके जरिए स्मार्टवॉच को अंडर वाटर स्पोर्ट्स और एक्टिविटी के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टवॉच को इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन में Xiaomi Wear ऐप होनी चाहिए। इसके जरिए यूजर्स अपने डाटा को पेयर और एक्सेस कर पाएंगे। इसके जरिए कई वॉच फेस को एक्सेस किया जा सकेगा।


Mi Watch Revolve को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह स्मार्टवॉच 7 दिनों की बैटरी लाइफ देती है। अगर इसे स्टैंडबाय पोजिशन में रखा जाए तो यह दो हफ्तों तक बैटरी लाइफ देने में सक्षम है। इसमें स्लीप क्वालिटी ट्रैकिंग, हार्ट रेट वैरिबिलिटी, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और एनर्जी लेवल जैसे फीचर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें VO2 max फीचर भी मौजूद है जिससे स्मार्टवॉच फिटनेस में लेवल मापा जा सकता है। साथ ही बिल्ट-इन-जीपीएस भी मौजूद है।

 

#Mi Watch Revolve

Source : Agency

पाठको की राय